फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग के एक अन्य अधिकारी ने भी ली थी रिश्वत

विज्ञापन
फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य कार्यालय में रिश्वत मामले में पकड़े गए आरोपी एसडीओ टीम की गिरफ्त में व ज? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग के एक उच्च अधिकारी भी विजिलेंस की रडार पर है। रिश्वत लेते हुए पकड़े गए एसडीओ दीपक कुमार के अलावा एक अन्य अधिकारी ने भी ये ही बिल पास करने के लिए आठ हजार रुपये रिश्वत ली थी। शिकायतकर्ता विक्रम ठेकेदार ने अधिकारी द्वारा रिश्वत की डील की ऑडियो भी विजिलेंस को सौंपी है।
विज्ञापन

विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक एक अन्य उच्च अधिकारी ने भी शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी। मंगलवार को शिकायतकर्ता को बुलाया था, लेकिन मौके पर नहीं पकड़ा गया। विजिलेंस ने आरोपी अधिकारी की तलाश तेज कर दी है। हालांकि विजिलेंस अधिकारियों ने अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया है। वहीं, मंगलवार शाम को रिश्वत लेते हुए पकड़े गए आरोपी एसडीओ दीपक कुमार विजिलेंस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में आरोपी को भेज दिया गया है। वहीं, एसडीओ के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में सन्नाटा जैसे हालात रहे। कई अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं थे।
एक लाख का बिल पास करने के लिए मांगे गए 28 हजार रुपये
विजिलेंस को दो दिन पहले विक्रम ठेकेदार ने शिकायत देकर आरोप लगाए थे कि उसने गांव मताना में आठ माह पहले पाइप लाइन डाली थी और इसके अलावा मोटर रिपेयर का भी काम किया। इसके बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बिल पास नहीं किए और 28 हजार रुपये की डिमांड की। विजिलेंस अधिकारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में एसडीओ दीपक कुमार को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। वहीं, एक अन्य अधिकारी द्वारा भी आठ हजार रुपये रिश्वत पहले लेने का वीडियो मिलने के बाद विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले भी सुर्खियों में रह चुका है जनस्वास्थ्य विभाग
जनस्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद कार्यालय भ्रष्टाचार के मामले में पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। यहां पहले जेई रह चुके गिरीश पर धर्मशाला रोड पर बिछाई गई पाइप लाइन मामले में गड़बड़ झाला के आरोप लग चुके हैं। पहले एसडीओ रहे आशीष गर्ग अपने ही कार्यालय के कर्मचारी पर हमला करवाने के आरोप में फंस चुके हैं। कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने आरटीआई के द्वारा जानकारी मांगी थी। इसी रंजिश में हमला करवा दिया गया था। पुलिस जांच में एसडीओ आशीष गर्ग का नाम सामने आया था।
कोट
एसडीओ दीपक कुमार को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक अन्य अधिकारी का नाम भी सामने आ रहा है, मामले में शिकायतकर्ता ने ऑडियो सौंपी है। जल्द ही दूसरे अधिकारी को भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-राकेश मलिक, डीएसपी, विजिलेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें