फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अवैध पिस्तौल बरामदगी मामले में अन्य सह-आरोपी काबू

Sat, 14 Feb 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। पुलिस ने नाजायज हथियार बरामदगी के मामले में एक अन्य सह-आरोपी शाहिद निवासी पिंगवान को काबू किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पूर्व इसी मामले में दो आरोपी पहले ही काबू किए जा चुके हैं। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधे श्याम ने बताया कि 3 अगस्त 2025 को पुलिस टीम गश्त व अपराध जांच के दौरान खारा खेड़ी रोड, उप तहसील भट्टूकलां के पास मौजूद थी। इस दौरान एक युवक पुलिस पार्टी को देखकर संदिग्ध अवस्था में तेजी से चलने लगा। शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली। जिस पर काबू किए गए युवक सुरेन्द्र कुमार निवासी नजदीक रेलवे फाटक, भट्टूकलां से एक नाजायज पिस्तौल 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अन्य सह-आरोपी शाहिद निवासी झिमरावत रोड, मस्जिद के पास, पिंगवान को भी काबू कर लिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें