फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली चोरी पकड़ने की रंजिश में ड्यूटी पर तैनात एएलएम को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अहरवां में 132 केवी सब स्टेशन पर तैनात सहायक लाइनमैन पर हमला कर दिया गया। हमले में घायल एएलएम कुलां निवासी नरेश को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोप है कि बिजली निगम की टीम ने गुरबचन के घर पर बिजली चोरी पकड़ी थी, इसी रंजिश में गुरबचन व सतनाम ने डंडो से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने के आरोप में आरोपी भाई गुरबचन व सतनाम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक नरेश कुमार ने बताया कि वह अनुबंध पर 132 केवी सब स्टेशन अहरवां में तैनात है। 2 दिसंबर की रात को अहरवां के शिकायत केंद्र पर ड्यूटी पर था। इस दौरान गुरबचन व सतनाम निवासी अहरवां आए और डंडो से पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने छुड़वाया। आरोप है कि बिजली निगम की टीम ने गुरबचन के घर पर बिजली चोरी पकड़ी थी और इसी बात को लेकर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें