फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड स्थित एक गोल्ड लोन बैंक के बाहर लोन धारक ने राशि का भुगतान करने और फिर भी गिरवी रखा सोना वापस न देने पर हंगामा किया और पुलिस बुला ली। आरोप लगाए कि बिना नोटिस दिए बैंक द्वारा उसका गोल्ड नीलामी में डाल दिया और जब उसने भुगतान कर दिया तो मामला लटकाया जा रहा है और गिरवी रखा सोना वापस नहीं दिया जा रहा है।
गोल्ड लोन बैंक के बाहर लोन धारक गांव खाराखेड़ी निवासी विक्रम ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले सोना बैंक में रखकर लोन लिया था और समय पर किस्तें भरता रहा लेकिन उसे बताए बिना ही उसका सोना गिरवी में की सूची में डाल दिया गया। शनिवार को उसने पूरा भुगतान कर दिया लेकिन फिर भी उसका गिरवी रखा सोना वापस नहीं दे रहे और चक्कर कटवा रहे हैं। इसके चलते उसने डायल 112 पर सूचना दी।
लोन धारक आया था और उसने स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया। नीलामी का नोटिस धारक को दिया गया था। कार्रवाई में समय लगता है और परमिशन लेनी पड़ती है। जो आरोप लगाए हैं वह गलत है। - खुशबू, ब्रांच मैनेजर