फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अग्रवाल सभा के प्रधान की दुकान पर चाय पीएंगे, भाजपा जिलाध्यक्ष के घर लंच करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 अप्रैल को रतिया की अनाज मंडी में रैली करने पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मतदाताओं के बड़े वर्ग को साधने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे के बाद रैली स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रैली के बाद अनाज मंडी में ही अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद बंसल की 130 नंबर दुकान पर जलपान समारोह में भाग लेंगे। फिर मुख्यमंत्री आरएसएस के पुराने कार्यकर्ता दिवंगत नवल किशोर की पत्नी व कार्यकर्ता महेंद्र की माता की अंतिम क्रिया में भाग लेने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा के एंप्लाइज कॉलोनी निवास पर लंच करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री इस सप्ताह जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली करेंगे। 5 अप्रैल को रतिया, 7 अप्रैल को टोहाना और 11 अप्रैल को फतेहाबाद विधानसभा में उनकी रैली होगी।
विधायक व अधिकारियों ने लिया जायजा
शुक्रवार को होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार दोपहर को उपायुक्त राहुल नरवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रैली स्थल अनाज मंडी का निरीक्षण किया। यहां जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उनके साथ एसपी आस्था मोदी, एसडीएम जगदीश चंद्र, तहसीलदार संजय, बीडीपीओ, थाना प्रभारी जय सिंह व मार्केट कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके दौरान विधायक लक्ष्मण नापा व भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 अप्रैल को रतिया अनाज मंडी में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन

लक्ष्मण नापा, विधायक, रतिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें