फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद से अब हिमाचल के बाद दिल्ली के लिए भी बस सेवा रोकी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद रोडवेज डिपो से हिमाचल में आई बाढ़ के चलते दो बसों का संचालन बंद था और अब दिल्ली के लिए भी बसें रोक दी गई हैं। दिल्ली में आई बाढ़ के चलते फतेहाबाद से केवल बहादुरगढ़ तक ही बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं फतेहाबाद से एक बस हरिद्वार के लिए प्रतिदिन रात सात बजे चलती है, जो हिसार में आठ बजे पहुंचती है। इस बस को भी पानीपत के बजाय वाया करनाल-हरिद्वार लेकर जाया जा रहा है।
विज्ञापन


हिमाचल व प्रदेश में आई बाढ़ का असर फतेहाबाद में रोडवेज डिपो पर पड़ा है। हिमाचल के लिए कांगड़ा से जाने वाली बसों का संचालन पिछले तीन दिनों से बंद है। इसके अलावा चंडीगढ़ को जाने वाली बसों को भी अभी तक बहाल नहीं किया गया है। चंडीगढ़ रूट की बसें पटियाला व पेहोवा तक ही पहुंच रही हैं। रोडवेज डिपो के अनुसार, पानीपत को पहले जो बसें जा रही थी, उनका रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इनको वाया कैथल, कुरुक्षेत्र तक ही भेजा जा रहा है। फतेहाबाद से दिल्ली जाने वाली बसों के फेरे भी वीरवार को बंद कर दिए गए हैं। डिपो प्रशासन के अनुसार, सरकार की ओर से आदेश आने के बाद इन बसों को केवल बहादुरगढ़ तक चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में यमुना का पानी ओवरफ्लो हो चुका है जिसके चलते फतेहाबाद से दिल्ली जाने वाली बसों को केवल बहादुरगढ़ तक ही भेजा गया है। वहीं रात को सवा सात बजे फतेहाबाद से हरिद्वार के लिए जाने वाली बस का रूट भी डायवर्ट किया गया है। पहले यह बस पानीपत होकर हरिद्वार के लिए जाती थी, लेकिन अब इसका रूट वाया करनाल कर दिया गया है।
कोट

फतेहाबाद से दिल्ली जाने वाली बसों को केवल बहादुरगढ़ तक चलाया गया है। सरकार के आगामी आदेशों तक दिल्ली फतेहाबाद से कोई बस नहीं जाएगी। वहीं हरिद्वार के लिए जा रही बस का रूट पानीपत के बजाय करनाल से डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-शेर सिंह, जीएम हरियाणा रोडवेज, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें