फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कक्षा दसवीं के फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे स्कूलों में लिया दाखिला, पांच छात्रों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कक्षा दसवीं के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर बारहवीं में दाखिला लेने वाले पांच विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब दूसरे राज्य से कक्षा दसवीं पास करके दाखिला लेने वालों के बारहवीं कक्षा के परिणाम रोककर जांच की गई। ये आरोपी फतेहाबाद जिले के मोहम्मदपुर सोत्तर, शक्करपुरा, बनगांव, ठाकर बस्ती और हिसार के जुगलान निवासी हैं। इस मामले को लेकर गुप्तचर विभाग पंचकूला के पास भी मामला पहुंचा और जांच की गई।
विज्ञापन

गुप्तचर विभाग पंचकूला के एसपी की शिकायत पर दर्ज हुए मामले में बताया गया है कि कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020-21 में बोर्ड परीक्षाएं नहीं ली गई थीं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी करने से पहले दूसरे राज्य से दसवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र चेक कराने के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए थे। हालांकि दस्तावेज चेक न करवाने पर बोर्ड ने परिणाम रोक दिया था। जब जांच की गई तो दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। बोर्ड ने इनका परिणाम भी खारिज कर दिया था। इस मामले को लेकर गुप्तचर विभाग ने प्रदेशभर में जांच करवाई, जिसमें सामने आया कि दसवीं कक्षा के फर्जी प्रमाणपत्र देकर स्कूलों में दाखिला लिया गया। एसपी गुप्तचर विभाग पंचकूला की शिकायत पर सदर पुलिस ने पांच विद्यार्थियों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

-फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर बुधवार को मामला दर्ज किया गया है। मामले की फिलहाल जांच जारी है। जांच में जो सामने आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें अलग-अलग स्कूल शामिल है जहां दाखिला लिया गया था। जिसमें दौलतपुर, चिंदड, फतेहाबाद के स्कूल शामिल हैं। स्कूलों की तरफ से भी शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रहलाद राय, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें