फतेहाबाद। दसवीं कक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब आईटीआई में दाखिले को लेकर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है।
शनिवार को दाखिले को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। विद्यार्थी 16 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि अभी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार तक काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी हो जाएगा।
जिले में 20 आईटीआई, इसमें पांच सरकारी शामिल :
जिले में 20 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इसमें आईटीआई भोड़िया खेड़ा, भिरड़ाना, टोहाना (लड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग) जाखल शामिल हैं। इसके अलावा 15 निजी आईटीआई भी हैं।
कल से शुरू होंगे हेल्प डेस्क
आईटीआई में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। विद्यार्थी यहां से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते आईटीआई अपने स्तर पर हेल्प डेस्क बनाएंगे। इसके अलावा नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे।
आवेदन के दौरान फैमिली आईडी जरूरी
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले को लेकर आवेदन के दौरान फैमिली आईडी जरूरी है। इसके अलावा आधार कार्ड व दसवीं की मार्कशीट भी होनी चाहिए।
आईटीआई में दाखिले को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है हालांकि अभी काउंसलिंग का शेड्यूल नहीं आया है। विद्यार्थी 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
- रमेश कुमार, प्रिंसिपल, आईटीआई भोडिय़ा खेड़ा
फोटो नंबर 24