फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 20 दिनों से गली उखाड़कर निर्माण करना भुला प्रशासन, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के बस्ती भीवां मोहल्ले में पिछले करीब 20 दिनों से गली उखाड़कर अधर में छोड़ दी गई है। इस गली में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय स्थित है। शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान जल भराव की स्थिति बनने से स्कूली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उखाड़ी गई गली के कारण मोहल्ले के लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। गली में बीचों-बीच कहीं गड्ढे बने है तो कहीं पत्थर के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

जेसीबी मशीन से गली उखाड़ने के कारण लोगो के घरों के पेयजल सप्लाई की पाइपें लीकेज हो गई है जिसके कारण पेयजल के साथ सीवरेज का पानी घराें की सप्लाई में मिलकर आ रहा है। वहीं मोहल्ले के लोगों के घरों के सीवरेज के कनेक्शन की पाइपें टूट चुकी है। जिनको लोग खुद राशि खर्च करके मरम्मत करवा रहे हैं। इस दौरान मोहल्ले के लोग रमेश, कृष्ण आहुजा, दिनेश, शिव कुमार, राजकुमार और वीना देवी आदि ने बताया कि नगर परिषद की ओर से करीब 20 पहले यह कहकर गली को उखाड़ दिया था कि इस गली का निर्माण जल्द से जल्द नए सिरे से शुरू करवाया जाएगा। लेकिन अब इतना समय बीत जाने के बाद भी किसी अधिकारी ने गली की सुध नहीं ली। गली में दोनों तरफ गंदा पानी जमा होने से आसपास में बदबू फैली रहती है। गंदे में पनप रहे मच्छरों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है

जलभराव में छात्राओं की साइकिल गड्ढे में गिरी
गली में डाली गई मिट्टी और पत्थरों के कारण चार पहिया वाहनों का अंदर जाना तो पूरी तरह से बंद हो गया है। लेकिन दोपहिया वाहन चालक मिट्टी के ढेरों से फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। शहर में पिछले तीन दिनों तक रोजाना हुई बारिश के कारण इस गली में तीन फीट तक पानी गया था। जिस दौरान कई स्कूली छात्राओं की साइकिल गली के बीचो-बीच बने गड्ढे में धंस गई थी।
विज्ञापन

जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं प्रतिनिधि

पार्षद रमेश गिल्होत्रा को चार बार फोन करने के बावजूद उन्होंने नहीं उठाया। इसके अलावा प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची को भी चार बार फोन किया गया लेकिन नहीं उठाया गया।

मोहल्ले के लोग परेशान, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

पिछले 20 दिनों से गली को उखाड़ दिया है,मगर अब निर्माण कार्य के नगर परिषद के कर्मचारी आना कानी कर रहे है। पेय जल सप्लाई की पाइप में लीकेज होने के कारण पेयजल में सीवरेज का पानी मिक्स होकर सप्लाई हो रहा जिसके कारण लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

-वीना देवी, बस्ती भीवां।
वीरवार और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद मोहल्ले में करीब 6 घंटे तक पानी की निकासी नहीं हो सकी। जिस दौरान लोगो का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, मगर फिर भी प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की।

-सुमित, बस्ती भीवां।

गली उखाड़ते समय मेरे घर की सीवरेज के कनेक्शन की पाइप लीकेज हो गई है। जिसके लिए मैंने कई बार पार्षद को बोला है, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद मैंने खुद मजदूर और पलंबर बुलाकर सीवरेज लाइन को ठीक करवाया है।

-राजकुमार, बस्ती भीवां।

गली को उखाड़े 20 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है। अभी तक गली का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिसके कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गली में बारिश का पानी जमा होने के गली में स्थित रघुनाथ धर्मशाला में शादी की बुकिंग को छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन


-देवराज,बस्ती भीवां।

कोट
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, इस संबंध में ईओ ही कुछ बता सकते है।
- संजय बिश्नोई, डीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें