फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एडीजीपी ने ड्रग मुक्त 20 गांव की घोषणा कर किया सम्मानित

Sat, 19 Oct 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में ड्रग मुक्त गांव को लेकर शपथ लेते हुए सरपंच और मौके पर मौजूद पुलिस अ​धिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के 20 गांवों को पुलिस विभाग ने ड्रग मुक्त घोषित किया है। गांव भोडियाखेड़ा के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई। इन गांवों की पंचायतों को हिसार मंडल के एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिले के गांव लांबा, मूसाखेड़ा, मामूपुर, मुदलिया, खासा पठान, दिगोह, ढाणी माजरा, ढाणी मसीता, ढाणी भोजराज, सरवरपुर, बोदीवाली, हरिपुरा, कुकड़ावाली, शहीदांवाली, बहलभोमिया, रजाबाद, बोसवाल को ड्रग मुक्त गांव के सम्मान से सम्मानित किया। एडीजीपी हिसार मंडल डॉ. एम रवि किरण ने कहा कि समय रहते नशे की बुराई पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर 20 गांवों के सरपंचों को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किए। कार्यक्रम में डीएसपी कुलवंत सिंह, शहर फतेहाबाद प्रभारी प्रहलाद राय, सदर फतेहाबाद प्रभारी कुलदीप सिंह, गुरुनानक पुरा चौकी प्रभारी हंसराज, हुडा चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह सहित विभिन्न गांवों के सरपंच एवं आमजन मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, डीएसपी जयपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें