फतेहाबाद। जिले के 20 गांवों को पुलिस विभाग ने ड्रग मुक्त घोषित किया है। गांव भोडियाखेड़ा के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई। इन गांवों की पंचायतों को हिसार मंडल के एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण ने सम्मानित किया।
जिले के गांव लांबा, मूसाखेड़ा, मामूपुर, मुदलिया, खासा पठान, दिगोह, ढाणी माजरा, ढाणी मसीता, ढाणी भोजराज, सरवरपुर, बोदीवाली, हरिपुरा, कुकड़ावाली, शहीदांवाली, बहलभोमिया, रजाबाद, बोसवाल को ड्रग मुक्त गांव के सम्मान से सम्मानित किया। एडीजीपी हिसार मंडल डॉ. एम रवि किरण ने कहा कि समय रहते नशे की बुराई पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर 20 गांवों के सरपंचों को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किए। कार्यक्रम में डीएसपी कुलवंत सिंह, शहर फतेहाबाद प्रभारी प्रहलाद राय, सदर फतेहाबाद प्रभारी कुलदीप सिंह, गुरुनानक पुरा चौकी प्रभारी हंसराज, हुडा चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह सहित विभिन्न गांवों के सरपंच एवं आमजन मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, डीएसपी जयपाल सिंह भी मौजूद रहे।