फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी पटवारी ने सेशन कोर्ट में लगाई जमानत याचिका, सुनवाई सात फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया के पूर्व एसडीएम भारत भूषण कौशिक सहित छह लोगों के खिलाफ विजिलेंस के पास दर्ज भ्रष्टाचार के केस में न्यायिक हिरासत में मौजूद आरोपी पटवारी ने अदालत में जमानत याचिका लगाई है। जिला एवं सत्र न्यायालय पटवारी की जमानत याचिका पर सात फरवरी को सुनवाई करेगी। करीब एक महीने से न्यायिक हिरासत में चल रहे आदमपुर के ढाणी लाखपुल निवासी आरोपी पटवारी मदनलाल के वकील ने जमानत याचिका में सह आरोपियों रतिया के पूर्व एसडीएम एचसीएस भारत भूषण कौशिक, एचसीएस की पत्नी सारिका, बर्खास्त पुलिसकर्मी बाला सिंह, बाला सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत का हवाला देते हुए पटवारी के लिए भी जमानत की मांग की है। जमानत याचिका में यह भी कहा गया है कि पटवारी बेकसूर है। आरोपी पटवारी की याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की अदालत सात फरवरी को सुनवाई करेगी। बता दें कि इस मामले में आरोपी रतिया के नायब तहसीलदार भजनलाल की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें