फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड से लकड़ियां चोरी मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भट्टूकलां निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई लकड़ियां बरामद की है। बरामद हुई लकड़ियों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि लकड़ियां चोरी मामले में सूर्या इंक्लेव निवासी ललित मोहन ने मामला दर्ज करवाया था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी कृष्ण कुमार को भट्टू कलां से काबू करके चोरी की लकड़ियां बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अन्य आरोपियों का भी खुलासा हुआ है। जिन्हें पुलिस टीम जल्द गिरफ्तार करेगी। संवाद