टोहाना। शहर पुलिस ने बाइक चोरी मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई प्रियंका ने आरोपी को चोरी के बाइक सहित बस अड्डा से पकड़ा है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। आरोपी ने अपना पहचान सुंदर नगर निवासी गुरजंट सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है। रतिया रोड स्थित तिलक नगर निवासी एक व्यक्ति ने बाइक चोरी का मामला दर्ज करवाया था, पीड़ित के अनुसार आरोपी उसके घर में खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया था। संवाद