फतेहाबाद। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए एक गोशाला के प्रधान लीलाधर को गिरफ्तार किया है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू सिंह ने बताया कि एक नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक गोशाला में कार्य करती थी, जहां आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया तथा जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दीं। शिकायत की जांच के उपरांत मामले में 17 जून को महिला थाना फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।