फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकान के गल्ले से चोरी करता आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के संगम रोड स्थित मार्बल की दुकान से पांच सौ रुपए चोरी करने के आरोप में पुलिस ने धारसूल खुर्द निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में न्यू मॉडल टाउन निवासी पुरुषोत्तम दास ने बताया कि उसकी संगम रोड पर दुकान है तथा दोपहर के समय खाना खाने के लिए घर गया हुआ था। उसने बताया कि उसका भतीजा प्रवीण पास की दुकान में कटर की मोटर चेक करने के लिए गया था। उसी समय एक लड़का मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान के पास आया व मोटरसाइकिल से नीचे उतर कर दुकान में घुस गया तथा गल्ला से 500 रुपए चोरी कर लिए। जब वह खाना खाकर दुकान के सामने आया तो लड़का उसे देखकर भागने लगा जिस पर उसने अपने भतीजे प्रवीन की मदद से पकड़ लिया। उन्होंने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें