फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को राजनगर निवासी गरीबू व राजा बाबू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को शिकायतकर्ता बिहार के रोशनपुर चक्की जिला मुजफ्फरपुर निवासी हरिन्द्र साहनी ने बताया कि वह भाट बस्ती राजनगर में रहता है। रुपए के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में दोनों नामजद आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके भाई शकूल साहनी पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग बर्फ तोड़ने वाला सुआ भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें