फतेहाबाद। जिला पुलिस ने 9 दिनों में 12 अवैध पिस्तौल व 8 कारतूस बरामद किए हैं। इन मामलों में 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को सीआई फतेहाबाद पुलिस ने भूना रोड से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर व एक कारतूस को बरामद किया है। अवैध हथियार रखने के आरोप में पकड़े गए आरोपी साहिल उर्फ नन्नु निवासी दड़बा कलां जिला सिरसा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद