रतिया। लेनदेन के एक मामले को लेकर अनाज मंडी के मुनीम ने शनिवार दोपहर बाद नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मुनीम को नहर में छलांग लगाते हुए देखकर आसपास के लोग तुरंत नदी में कूदे और मुनीम को बचा लिया। मुनीम को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अरोड़ा कॉलोनी निवासी मुनीम रवि ने बताया कि वह अनाज मंडी की एक दुकान पर लगा हुआ था। आरोप है कि दुकान मालिक ने उस पर फर्जी तरीके से 3.60 लाख रुपये बकाया निकाल दिए गए हैं। इसको लेकर वह उसे बार-बार परेशान करते हैं। संवाद