फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपी को साथी के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस ने हेरोइन प्रकरण में आरोपी महिला के फरार हुए काजलहेड़ी निवासी पोते रमनिक उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया है। रमनिक अपने साथी बड़ोपल निवासी लखन उर्फ विक्की के साथ कार से जा रहा था।सीआईए स्टाफ की टीम ने नाकेबंदी के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर व दो कारतूस भी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ थाना सदर टोहाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ टोहाना की टीम ने गांव बड़ोपल के समीप गश्त के दौरान गांव काजलहेड़ी निवासी अमनदीप व एक महिला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 255 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में महिला का पोता रमनिक मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। वीरवार सुबह सीआईए टोहाना पुलिस की टीम ईएसआई राधाकृष्ण के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव पारता में सनियाना रोड पर पहुंची। इस पर सनियाना की तरफ से आ रही एक कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इससे घबराकर कार चालक कार को वापस मोड़ने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने कार को रुकवाकर उसमें सवार दोनों युवकों रमनिक व लखन को काबू कर लिया और पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें