फतेहाबाद। गांव बीघड़ के पेट्रोल पंप पर गाड़ी चालक तेल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गए। मामले में सदर पुलिस ने गांव बीघड़ के झासड़ी पेट्रो प्लाजा के सेल्समैन गांव बीघड़ निवासी अनूप की शिकायत पर आरोपी गांव बड़ोपल निवासी पंकज व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में अनूप ने बताया कि उनके पेट्रोल पंप पर एक होंडा सिटी गाड़ी आकर रूकी। कार में तीन युवक सवार थे। जिन्होंने गाड़ी में तीन हजार रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि उनके फोन से ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो रही है और स्वाइप मशीन ले आओ। जब वह मशीन लेने के लिए गया तो पीछे से युवक फरार हो गए। गाड़ी में सवार युवकों में एक युवक गांव बड़ोपल निवासी पंकज भी शामिल था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद