फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम से बोले अभय चौटाला, क्यों झूठ बोल रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा सत्र के दौरान ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला की फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम के साथ नोकझोंक भी हुई। हुआ यूं कि जब अभय चौटाला बाढ़ के मसले पर बोलने लगे तो उन्होंने फतेहाबाद में नेशनल हाईवे के किनारे अभी भी पानी भरा होने की बात कही। इस पर दुड़ाराम बीच में बोले तो चुटकी लेते हुए अभय चौटाला ने कहा कि दुड़ाराम आप रहने दो। झूठ बोलने की भी हद होती है। तुम्हारे फतेहाबाद में कल ही जाकर आया हूं। इस पर दुड़ाराम ने कहा कि अब जाकर देखो। अभय चौटाला ने जवाब देते हुए कहा कि सुबह ही चलो। छुट्टी भी है। देख लेते हैं। झूठ बोलने की भी कोई हद होती है। इतना कहकर अभय चौटाला बाढ़ के मामले में आगे का सवाल पूछने लगे। दोनों विधायकों के बीच की यह 15 सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें