फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था मोदी होंगी फतेहाबाद की नई एसपी

विज्ञापन
नवनियुक्त एसपी आस्था मोदी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया का कुरुक्षेत्र तबादला हो गया है। उनके स्थान पर आईपीएस आस्था मोदी जिले की कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगी। आस्था मोदी के पिता वाईसी मोदी नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) के चीफ रह चुके हैं। मूलरूप से आस्था मोदी का परिवार टोहाना का रहने वाला है। हालांकि, फिलहाल परिवार के अधिकांश सदस्य जींद शहर व दिल्ली में रहते हैं। 2013 बैच की आईपीएस आस्था मोदी के चाचा यशपाल सिंघल भी हरियाणा के डीजीपी रह चुके हैं। इससे पहले आस्था मोदी गुरुग्राम में डीसीपी हेडक्वार्टर के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन

साल में एक बार टोहाना आता है मोदी परिवार
नवनियुक्त एसपी के रिश्तेदार टोहाना निवासी राजीव मोदी ने बताया कि पूर्व एनआईए चीफ वीईसी मोदी और उनके भाई का परिवार साल में एक बार टोहाना आता है। परिवार के लोगों की टोहाना के सती मंदिर में आस्था है, इसलिए वे यहां पूजा-अर्चना करते आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें