फतेहाबाद। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है। स्टाफ प्रभारी रिछपाल सुरतिया ने बताया कि टीम नेशनल हाइवे-9 के सर्विस रोड पर माजरा से रतिया रोड की तरफ गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक टीम को देखकर घबरा गया और भागने लगा। टीम ने शक के आधार पर काबू किया और पूछताछ की तो पहचान राजेन्द्र उर्फ बब्बू निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। संवाद