फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 ग्राम गांजा सहित एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करी के आरोप थाना सदर रतिया के अंतर्गत नागपुर पुलिस चौकी की टीम ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 600 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान रतिया की रामनगर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार उर्फ बग्गा के रूप में हुई। थाना सदर रतिया में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। नागपुर पुलिस चौकी की टीम चौकी इंचार्ज एएसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव हड़ौली में रतिया रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान रतिया से तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे सुनील कुमार को शक के आधार पर रोका। उसकी तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें