फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
फतेहाबाद में पुलिस द्वारा चोर से बरामद मोटरसाइकिल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद के एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान जींद के गांव बेलरखां निवासी अंकित के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में वाहन चोरी की अनेक घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 6 अन्य बाइकें बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने चोरी के बाद ये बाइक शुगर मिल भूना में छिपाए थे। बरामद सात बाइक में पांच नरवाना, एक टोहाना जबकि एक रतिया से चोरी किया हुआ था। मामले के मुताबिक एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम गश्त के दौरान जब टोहाना में मनियाना रोड स्थित रेलवे पुल पर पहुंची तो इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर बाइक पर आ रहे एक युवक को रोककर उससे पूछताछ की और कागजात मांगे तो बाइक रतिया से चोरी की हुई मिली। आरोपी इस बाइक को बेचने की फिराक में था। पूछताछ की तो आरोपी ने बाइक चोरी की 6 अन्य वारदातें कबूली। आरोपी ने चोरी की 6 बाइक शुगर मिल भूना से बरामद करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें