रतिया। शहर पुलिस ने रतिया निवासी युवक की शिकायत पर धोखाधड़ी से ऑनलाइन पैसे खाते में डलवाने के आरोप में केस दर्ज किया है। शहर पुलिस को दी शिकायत में रतिया निवासी गौरव नारंग ने बताया कि सुबह उसके मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया। उस अनजान व्यक्ति ने अपनी बातों में फंसा लिया और कहा कि तुम्हारा आधार कार्ड अपडेट करना है। झांसा देकर उसके खाते से 12,500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करके धोखाधड़ी कर ली। संवाद