फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चाय की दुकान पर खड़े युवक पर कापों से किया हमला

Mon, 07 Aug 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की अनाज मंडी सोमवार दोपहर को मोटरसाइकिल सवार युवकों ने चाय की दुकान पर खड़े एक युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उक्त युवक के सिर पर कापे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। वहीं घायल युवक को नागरिक अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक घायल चंद्रावल निवासी आकाश ने बताया कि उसने भोडिय़ा खेड़ा आईटीआई से पढ़ाई की है और अब मंडी में एक कार्यालय पर अप्रेंटिस पर लगा हुआ है। वह कार्यालय में काम के दौरान चाय पीने नीचे आ गया और मंडी में ही शेड के नीचे बनी टी स्टॉल पर पहुंच गया। उसने बताया कि वहां 10-12 युवक तीन-चार मोटरसाइकिल पर आए और आते ही कापों से उस पर हमला कर दिया। युवक ने बताया कि किसी बात को लेकर 9 माह पहले बहस हुई थी। इसी रंजिश में हमला किया गया है।
विज्ञापन



मामले में घायल के बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
- महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें