फतेहाबाद। रामदासिया मोहल्ला में एक युवक ने वीरवार सुबह कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शव का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील कुमार (28) निवासी रामदासिया मोहल्ला मजदूरी करता था। बताया गया है कि वीरवार सुबह किसी अज्ञात कारणों के चलते उसने अपने घर की छत पर कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो सुनील लटका हुआ था। संवाद