फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त होकर घर पहुंचे फौजी का ग्रामीणों ने किया शानदार अभिनंदन

विज्ञापन
सेवानिवृत्त होकर लौटे सैनिक विजय कुमार का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
गांव नन्हेड़ी में जन्में सैनिक विजय कुमार सेवानिवृत्ति के बाद घर लौटे तो ग्रामीणों ने उनका शानदार अभिनंदन किया। इन दिनों विजय कुमार पंजाब के फिरोजपुर में तैनात थे। यहां से सेवानिवृत्त होकर वह घर आए तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। विजय कुमार के परिवार में देशभक्ति का जज्बा कूट कूटकर भरा हुआ है। उनके पिता व भाई भी सेना में रहे हैं। रिटायर्ड फौजी गीताराम के पुत्र विजय कुमार वर्ष 1996 में सेना में भर्ती हुए थे। करीब 24 वर्ष देश सेवा करने के बाद शनिवार को रिटायरमेंट लेेेकर वह गांव आए। कुलां से उनके स्वागत में रैली निकाली गई, जिसमें विजय कुमार को खुली जीप में चढ़ाकर युवा मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ उन्हें गांव नन्हेड़ी लेकर आए। गांव के लोगों ने विजय कुमार का फूलमालाओं से अभिनंदन किया। 24 वर्षों के सेवाकाल में अलग-अलग रेजिमेंट में विजय कुमार की जम्मू-कश्मीर, पटना सहित कई जगह पोस्टिंग हुई और कारगिल युद्ध के दौरान पंजाब बॉर्डर पर रहे। वे राष्ट्रीय राइफल्स में भी सेवा दे चुके हैं। विजय कुमार ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे पुन: सीमा पर जाकर देश की सेवा के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें