फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: माइनर के ऊपर दो मीटर चौड़ा और साढ़े 4 किमी लंबा बनेगा साइकिल ट्रैक

विज्ञापन
फतेहाबाद में बनने वाले साइकिल ट्रैक का नक्शा
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के लोगों के घूमने के लिए जल्द साइकिल ट्रैक बनने जा रहा है। मिनी बाईपास के साथ गुजर रही माइनर के ऊपर नगर परिषद साइकिल ट्रैक बनाने जा रहा है। सिंचाई विभाग से एनओसी मिलने के बाद नगर परिषद ने डिजाइन और प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

हिसार रोड पर मिनी बाइपास से साइकिल ट्रैक शुरू होगा और हंस कॉलोनी में माइनर खत्म होने की जगह तक बनेगा। ट्रैक साढ़े 4 किलोमीटर लंबा बनेगा और दो मीटर चौड़ा होगा। साइकिल ट्रैक को लेकर नगर परिषद ने एस्टीमेट तैयार किया है। करीब 2.80 करोड़ रुपये साइकिल ट्रैक बनाने पर खर्च होंगे। वहीं माइनर के साथ एक तरफ बाइपास तो दूसरी तरफ कई कॉलोनियां भी है। अंजली कॉलोनी में बरसाती पानी निकासी माइनर में हो रही है। ट्रैक बनाने के दौरान यहां के पानी की निकासी सीवरेज लाइन में की जाएगी।
माइनर के अंदर भरी जाएगी मिट्टी
नगर परिषद ने जो डिजाइन तैयार किया है। माइनर के अंदर मिट्टी भरी जाएगी और इसके ऊपर ही ट्रैक बनेगा। फिलहाल माइनर 10 साल से ज्यादा समय बंद है और इसके चलते शहर की कई सामाजिक संस्थाएं साइकिल ट्रैक बनाने का प्रस्ताव बार-बार रखी रही थी।
विज्ञापन


बैठने के लिए थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखे जाएंगे बेंच
बाईपास पर सुबह और शाम को लोग घूमने के साथ-साथ साइकिलिंग भी करते हैं। लेकिन दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ट्रैक बनने के बाद यहां पर लोग साइकिलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा पैदल भी घूम पाएंगे। अहम बात यह है कि नगर परिषद ट्रैक पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बैठने के लिए बेंच भी रखवाएगा।
कोट
साइकिलिंग ट्रैक को लेकर एस्टीमेट तैयार हो गए है। प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण को लेकर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें