स्कूल संचालक ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व भी
चोरों ने स्कूल की दीवार फांदकर इंवर्टर व अन्य जरूरी सामान चुरा लिया था।
अभी पुलिस इस चोरी का अनुमान नहीं लगा पाई थी कि रात्रि को अज्ञात व्यक्ति
पुन: दीवार फांदकर छत के रास्ते नीचे आकर मोटर चुराकर ले गए हैं।
मामले की
सूचना मिलने पर पुलिस के बीट इंचार्ज रोहताश कुमार पुलिस टीम के साथ
घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।