फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: यूपी के गोरखपुर से भूना आई युवती ने रोडवेज बस में नस काटने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूना से फतेहाबाद आ रही रोडवेज बस में युवती ने नुकीली चीज से अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की। उसके हाथ से खून बहने लगा तो कंडक्टर ने डायल 112 टीम को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 टीम ने युवती को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। शहर थाना पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचित किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 20 वर्षीय युवती भूना क्षेत्र के गांव घोटडू निवासी एक युवक से मिलने आई थी। उसने युवक से मुलाकात की। इसके बाद युवक के चाचा ने उसे भूना से फतेहाबाद आने वाली रोडवेज बस में बैठा दिया। युवती ने सीट पर ही किसी ब्लेड या अन्य नुकीली चीज से अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया। युवती की इस हरकत को देखकर बस में खलबली मच गई।
कंडक्टर ने तत्काल डायल 112 टीम को सूचना दी और पुराने बस स्टैंड पर पहुंचने के लिए पुलिस को कहा। जैसे ही बस फतेहाबाद के बस स्टैंड पर पहुंची तो डायल 112 पुलिस भी वहां पहुंच गई और युवती को नागरिक अस्पताल ले गई। युवती के परिजनों को सूचना दी गई। युवती ने पुलिस को बताया है कि वह और युवक दिल्ली में निजी कंपनी में एक साथ काम करते थे और सालभर पहले उनकी दोस्ती हुई थी। इसी के चलते वह उससे मिलने आई थी। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों के आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें