फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद जिले में अलग-अलग हादसों में दो किसानों की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले मामले में गांव सरवरपुर व ढिंगसरा के बीच मंगलवार को सुबह ट्रैक्टर पलटने से किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। भट्टूकलां पुलिस ने मृतक किसान के शव का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान संतलाल (38) पुत्र सुभाषचंद्र निवासी सरवरपुर आज सुबह अपने खेत में जुताई करके 9 बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। ढिंगसरा-सरवरपुर रोड पर अचानक ट्रैक्टर पलट गया और संतलाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के किसानों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें