फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस की चपेट में आने से मामा के घर आए ढाई साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
वो स्कूल बस, जिसने ढाई साल के बच्चे जतिन को कुचल दिया। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले के सिरसा रोड पर स्थित गांव करनौली में एक स्कूल बस की चपेट में आने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे हुई बताई जा रही है। मृतक बच्चे की पहचान जतिन कुमार के रूप में हुई है। बच्चा मूल रूप से गांव शेखुपुर दड़ौली का है और गांव करनौली में मामा के घर आया हुआ था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि आरोपी बस चालक की पहचान गुरविंद्र निवासी करनौली के रूप में हुई है और आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा। परिजनों ने बताया कि हरियाणा पब्लिक स्कूल दरियापुर की बस गांव करनोली से बच्चों को लेने के लिए जा रही थी। उस समय ढाई वर्षीय जतिन गली में खेल रहा था और अचानक बस की चपेट में आ गया। जतिन की हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें