फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमड़ा में आ रहा दूषित पानी, बोतलें भरकर अधिकारियों के पास पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में पहुंच रहा दूषित पानी, बोतलें भरकर अधिकारियों के पास पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी पाइप लीकेज को नहीं किया जा रहा दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव महमड़ा में पिछले कई दिनों से जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मंगलवार को जलघर से सप्लाई हुए पानी की बोतलें भर कर अधिकारी को दिखाए। शहीद ऊधम सिंह क्लब के प्रतिनिधियों में शामिल दर्शन सिंह जइया, अमरजीत सिंह, हंस राज, राजकुमार, मिट्ठू सिंह, कुलदीप कुमार, मनदीप सिंह, भजन लाल, विक्रम सिंह, रेशम सिंह, बिट्टू, पूर्ण सिंह, हैप्पी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के अधिकांश घरों में जलघर से ही पीने का पानी सप्लाई होता है। उन्होंने बताया कि गांव में अनेक स्थानों पर लीकेज होने के कारण घरों में दूषित पानी ही सप्लाई हो रहा है। उन्होंने सुबह सप्लाई हुए पानी की बोतलें दिखाते हुए बताया कि एक तरफ तो सरकार प्रत्येक व्यक्ति के घर में शुद्ध पानी देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके गांव में पिछले कई दिनों से ही दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस पानी के कारण कभी भी महामारी फैल सकती है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में संबंधित विभाग के कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि उनके गांव में सप्लाई होने वाले पीने के पानी को शुद्ध किया जाए और जिस स्थान पर लीकेज आदि है उसे भी बंद किया जाए।
02 एफटीबीपी 07-रतिया के गांव महमड़ा में आ रहे दुषित पानी को दिखाते ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें