फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलोट में किसान रैली में वेद फुलां की अगुवाई में जिले के हजारों किसान हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मलोट किसान रैली में जिले के हजारों किसान हुए शामिल
विज्ञापन

फतेहाबाद। पंजाब के मलोट में आयोजित किसान रैली में बुधवार को जिलाध्यक्ष वेद फुलां की अगुवाई में जिले के हजारों किसानों ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोरदार अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने बताया कि किसानों को फसल की लागत का कम से कम डेढ़ गुना दाम दिलाने के वायदे को सरकार द्वारा पूरा करने पर किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा है और इसी उत्साह के साथ बुधवार सुबह बसों व निजी वाहनों से हजारों की संख्या में किसान मलोट किसान रैली के लिए निकल पडे़ थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। बीज से बाजार तक एक व्यापक रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा हैं, फसल की तैयारी से लेकर बाजार में बिक्री तक आने वाली हर समस्या के समाधान के लिए एक के बाद एक कदम उठाये जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों से संबंधित समिति ने 14 खरीफ फसलों के एमएसपी के प्रस्तावों को स्वीकृत करते किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। धान (सामान्य किस्म) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 200 रुपये बढ़ाकर 1750 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान (ग्रेड ए) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 160 रुपये बढ़ाकर 1750 रुपये प्रति क्विंटल कर किया गया है। इसी तरह कपास (मध्यम आकार का रेशा) का एमएसपी 4020 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5150 रुपये प्रति क्विंटल और कपास (लंबा रेशा) का एमएसपी 4320 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5450 रुपये प्रति क्विंटल पर कर दिया गया। अरहर का एमएसपी 5450 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5675 रुपये प्रति क्विंटल, मूंग का एमएसपी 5575 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 6975 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द का एमएसपी 5400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5600 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। मलोट रैली में भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री, जिला व प्रदेश पदाधिकारी, सभी चेयरमैन, विभिन्न किसान संगठन व बडी संख्या में पंचायती राज प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें