फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ 12 को जिला मुख्यालय पर करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की झूठी घोषणाएं सहन नहीं करेगा कर्मचारी वर्ग : नैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फतेहाबाद कार्यकारिणी की मीटिंग वन कर्मचारी संघ के कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तोशामड़ ने की तथा संचालन जिला सचिव कृष्ण नैन ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव कृष्ण नैन ने बताया कि हरियाणा सरकार हर रोज कर्मचारियों के हित की मात्र घोषणाएं ही करती है। अब प्रदेश का कर्मचारी वर्ग सरकार की झूठी घोषणाओं को सहन नहीं करेगा। फतेहाबाद के कर्मचारी 12 जून को जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन कर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 17 जून को सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों आदि में विभिन्न पदनामों से कार्यरत कर्मचारियों की राज्य स्तरीय बैठक कर्मचारी भवन रोहतक में होगी। इसमें समान काम समान वेतन लागू करवाने, ठेका प्रथा समाप्त करवाने, नौकरी की सुरक्षा, पक्की नौकरी करवाने, पेंशन स्कीम लागू करवाने आदि मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन खड़ा करने की योजना बनाई जाएगी। 28 जून को सभी विभागों में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने के लिए जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य कमेटी सदस्य राज्यपाल मिताथल, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व प्रधान बेगराज, कुरडाराम, प्रदीप यादव, ओमनाथ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सुरजीत दुसाद, पृथ्वी सिंह बाना, रामनिवास वर्मा, विनोद कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, ओमप्रकाश लोट आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें