फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मानसिक परेशानी के चलते लगाई स्वयं को आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। भूना रोड स्थित प्रताप कालोनी निवासी एक युवक ने मानसिक परेशानी के चलते अपने आप को आग लगा ली। परिजनों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। प्राप्त जानकरी के अनुसार, प्रताप कालोनी निवासी 44 वर्षीय कर्मवीर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार को जब वह घर में अकेला था तो उसने स्वयं को आग लगा ली। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों व परिजनों ने कंबल व पानी से उसके शरीर से आग बुझाई और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार कर्मवीर 45 फीसदी झुलस चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें