फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय योग शिविरों में 145 अध्यापकों ने प्राप्त किया योग का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लगाए जा रहे प्रथम प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को जिले के सभी ब्लॉक पर शुभारंभ किया गया। इन शिविरों में जिले के विभिन्न विद्यालयों के डीपीई, पीटीआई एवं अन्य अध्यापकों ने भाग लिया। शुक्रवार को आयोजित किए गए योग शिविरों में लगभग 145 अध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण शिविर आयुष विभाग की तरफ से जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ धर्मपाल पूनिया की देखरेख में चलाए जा रहे हैं। आयुष विभाग की योग विशेषज्ञ अंबिका पांटा प्रत्येक स्थान पर चलाये जा रहे प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व कर रही है। इन शिविरों में पतंजलि योग समिति के योग प्रशिक्षक भी पूर्णरूप से सहयोग दे रहे हैं। यह प्रशिक्षण शिविर तीन दिन के है जो जिले के विभिन्न ब्लॉकों में लगाए जा रहे है जोकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टू कलां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना में लगाए जा रहे हैं। शिविरों में पतंजलि योग समिति से महिला प्रभारी मंजू चोपड़ा, चंद्र प्रकाश आर्य, संदीप भारतीय, साहिल, सतबीर, रविन्द्र, राजकुमार रहेजा आदि ने विभिन्न स्थानों पर डीपीई, पीटीआई व अध्यापकों को योगा प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें