फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के चुनाव 22 को जाखल से

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के 13 से 14 सितंबर तक हरियाणा में खंड स्तर पर चुनाव कराए जाएंगे। यह चुनाव वर्ष 2017-20 के लिए होगा। संघ के जिला सचिव कृष्ण नैन ने बताया कि फतेहाबाद जिले में 22 अगस्त को जाखल, 25 अगस्त को भट्टू, 5 सितंबर को भूना, 6 सितंबर को टोहाना, 11 सितंबर को फतेहाबाद, 14 सितंबर को रतिया और 14 सितंबर को नागपुर ब्लाक के चुनाव करवाए जाएंगे। सभी ब्लाक सम्मेलन छुट्टी के बाद 3 से 6 बजे तक संबंधित ब्लाक में ही होंगे। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को फतेहाबाद का जिला स्तरीय सम्मेलन व चुनाव भूना में करवाया जाएगा। इसके बाद 10, 11 और 12 नवंबर को पलवल में राज्य कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। नैन ने बताया कि खंड स्तर पर उपप्रधान, जिला स्तर पर वरिष्ठ उपप्रधान व राज्य स्तर पर उपप्रधान एवं सचिव के तीन-तीन पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें