फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकला था घूमने को , नहर में मिला हेड ग्रंथी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल।
भाखड़ा नहर में डूबने से गांव म्योंद कलां के एक 50 वर्षीय हेथ ग्रंथी की मौत हो गई। व्यक्ति का शव महमड़ा हेड के पास बरामद किया गया। पहचान मेहर सिंह के रूप में हुई है और स्थानीय गुरुद्वारे में हेड ग्रंथी के तौर पर कार्यरत थे। जाखल पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयानों पर इत्तफाकिया मौत के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों ने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। गुरुवार सुबह उसने घर पर फोन कर बाहर घूमकर आने की बात कही। जिसके बाद उसका बाइक साधनवास क्षेत्र के पुल के नजदीक खड़ा हुआ पाया। भाखड़ा नहर में गिरने की आशंका पाकर पुलिस एवं परिवार जनों ने उसकी नहर में तलाश शुरू की। जिस पर दोपहर बाद उसका शव महमड़ा के पास बरामद कर लिया गया।

घर से निकला था घूमने को, नहर में मिला हेड ग्रंथी का शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें