फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छूट के आखिरी दिन 83 लोगों ने जमा करवाया 3.86 लाख गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर निकाय द्वारा गृहकर पर दी गई छूट का आखिरी दिन होने के चलते नगर परिषद कार्यालय में गृहकर शाखा रविवार को छुट्टी के दिन भी खुली रही। लेकिन आखिरी दिन गृहकर भरने को लेकर प्रॉपर्टी मालिकों का रुझान कम दिखा। छूट के आखिरी दिन 83 मालिकों ने 3.86 लाख रुपये गृहकर जमा करवाया।
विज्ञापन

रविवार को नगर परिषद की टीमों ने डोर-टू-डोर भी जाकर प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करवाने का अभियान चलाया। पहले नगर परिषद ने आचार संहिता के चलते डोर-टू-डोर अभियान बंद कर दिया था। लेकिन उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फिर से शुरू किया गया है। इसके पहले कारण ये है कि जिले के पांच शहरों में मात्र 13 फीसदी प्रॉपर्टी आईडी ही स्वयं सत्यापित हुई है। जबकि मौजूदा गृहकर पर 15 फीसदी की छूट भी तभी दी जा रही जब प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित किया जा रहा है।
गृहकर 20 करोड़ है बकाया
नगर परिषद द्वारा लंबे समय से गृहकर न भरने वाले प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस देने की तैयारी है। इसमें सरकारी कार्यालय भी शामिल होंगे। सबसे ज्यादा सरकारी भवनों का गृहकर बकाया है। अधिकारियों की माने तो करीब 20 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। नगर परिषद ने 2023-24 में गृहकर रिकवरी का 4 करोड़ का लक्ष्य रखा था लेकिन करीब ढाई करोड़ की रिकवरी का अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार को गैर हाजिर रहने पर एमई और बीआई समेत 10 कर्मचारियों को नोटिस जारी
गृहकर पर छूट को लेकर नगर परिषद ईओ राजेंद्र सोनी ने शनिवार और रविवार को भी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। लेकिन कार्यकारी अधिकारी एमई नरेंद्र पंवार, भवन निरीक्षक विकास बजाज, ड्रॉफ्टमैन मनप्रीत, लिपिक मनोज समेत 10 कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। ईओ ने इन्हें नोटिस जारी करके कहा है कि उन्होंने ड्यूटी में कोताही बरती है। इसको लेकर सोमवार को स्पष्टीकरण देना होगा।
कोट
नगर परिषद द्वारा रविवार को छुट्टी के दिन भी गृहकर शाखा खुली रही और गृहकर जमा किया गया। लोगों की प्रॉपर्टी आईडी भी स्वयं सत्यापित करवाई गई है। इसके अलावा टीमों ने डोर-टू-डोर जाकर भी प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करवाई है। आगे भी टीमें डोर-टू-डोर जाकर कैंप लगाएंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित किया जा सके।
विज्ञापन

-राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें