फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में 62 हजार बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधक दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
62 हजार बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जिले में प्लस पोलियो अभियान चलाया गया। अभियान को लेकर जिले के बूथों पर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने खुद बच्चों को दवाई पिलाकर अभियान की शुरुआत की। पहले दिन जिले में करीब 62 हजार बच्चों को दवाई पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 5 साल तक के 1 लाख 6 हजार 562 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी के अनुसार तीन दिन तक अभियान चलाया जाएगा। रविवार को पहले दिन बूथों पर दवाई पिलाई गई है। इस दौरान 62 हजार 432 बच्चों ने दवा पी है। सोमवार और मंगलवार को डोर टू डोर बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें