पंजाबियों के लिए चलाया जाएगा जागृत अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा पंजाबी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संत कुमार टुटेजा ने अपनी मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की। जिसके तहत श्याम मेहता गोहाना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुरारी मदान को प्रदेश प्रवक्ता, डॉ. राम मेहता को आईटी सैल प्रमुख, राधेश्याम चिलाना को जींद जिला अध्यक्ष, अनिल कुमार खुराना एडवोकेट भिवानी जिलाध्यक्ष, लव कुमार शर्मा को सोनीपत जिलाध्यक्ष, नरेश तनेजा टीटू को फतेहाबाद जिलाध्यक्ष, सुशीला मेहता को महिला सेल फतेहाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जानकारी देेते हुए नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता मुरारी मदान ने बताया कि हरियाणा पंजाबी मोर्चा की ओर से प्रदेश के पंजाबियों के लिए जागृत अभियान चलाया जाएगा। सभी पंजाबी संगठनों को एक मंच पर इकट्ठा करके पंजाबियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई जाएगी।