अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शक्ति नगर में शनिवार देर रात को कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। घायल युवक को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलजिन्द्र उर्फ बीरू अपने घर में बैठा था। बलजिन्द्र ने बताया कि उसे कुछ युवकों के फोन आए और घर से बाहर बुला लिया। आरोप है कि जैसे ही वह घर से बाहर निकलकर युवकों से मिलने गया तो उनमें से एक ने उसकी छाती में चाकू से वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के ब्यान लेकर जांच आरंभ कर दी है।