हरबंस भाटिया बने मार्केटिंग सोसाइटी के चेयरमैन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। रेलवे रोड स्थित कार्यालय परिसर में मार्केटिंग सोसाइटी की ओर से चेयरमैन पद के लिए चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से हरबंस भाटिया को चेयरमैन बनाया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उप रजिस्ट्रार महावीर वर्मा ने भाग लिया। गुरूवार को दोपहर एक बजे रेलवे रोड स्थित कार्यालय में चुनाव संपन्न करवाया गया। इस समिति के 9 सदस्य है। जिसमें श्योनारायण वर्मा, हेफेड डीएम, इंस्पेक्टर को-आपरेटिव सोसाइटी हनुमान सिंह, हरबंस भाटिया, प्रहलाद सिंह डांगरा, बलराज सिंह डांगरा, प्रेमलता शर्मा, महेंद्र सिंह सिधानी, मामुपुर निवासी सदस्य उपस्थित हुए। जिन्होंने सर्वसम्मति से हरबंस भाटिया को चेयरमैन तथा बलराज को वाईस चेयरमैन बनाया। इस दौरान हरबंस भाटिया व गौरव भाटिया ने कहा कि विधायक सुभाष बराला, जयदीप बराला व समिति के सदस्यों ने जो उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन रिंकू मान, जयदीप बराला, जिले सिंह बराला, पार्षद वेद जांगडा, पार्षद तिलकराज भाटिया, गौरव भाटिया, राजेंद्र शर्मा व कुलदीप मुंड उपस्थित रहे।