फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली गोलियां खाने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां।
भट्टूमण्डी में जहरीली गोलियां खाने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भट्टूमण्डी में रहने वाले करीब 35 वर्षीय राजेश कुमार ने वीरवार दोपहर अपने घर में ही कोई जहरीली गोलियां खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे भट्टूमण्डी के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक ने मेडिकल कालेज में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से मृतक की सूचना मिली है। परिजनों के बयानों के बाद ही मेडिकल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें