फतेहाबाद। श्री अमर ज्योति मंदिर का वार्षिक समारोह व भक्ति ज्ञान यज्ञ को तीन से पांच सितंबर तक होगा। यह निर्णय मंदिर कमेटी की बैठक में लिया गया। मंगलवार को मंदिर कमेटी की बैठक मुख्य संरक्षक माता प्रकाश देवी ठक्कर की अध्यक्षता में हुई। अमर ज्योति मंदिर के लेखा परीक्षक साहिब दयाल वधवा ने बताया कि बैठक में मंदिर के वार्षिक से समारोह एवं भक्तिज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से सेसा समारोह एवं भक्तिज्ञान यज्ञ तीन से पांच सितंबर तक मनाए जाने का निर्णय लिया गया। समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्री अमर ज्योति मंदिर की रतिया व हिसार शाखा को समारोह बारे जानकारी दी गई और झूलेलाल के दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान में रहने वाले अनुयायियों को भी न्योता दिया जा रहा है। वधवा ने बताया कि समारोह के दौरान उच्चकोटि के विद्वान संत महात्मा प्रवचन करेंगे। बैठक में मंदिर सभा के प्रधान मेहरचंद गिल्होत्रा, मंदिर के निदेशक राजीव ठक्कर आदि मौजूद रहे।