फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्दे पानी में बच्ची का शव मिला, फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदे पानी में बच्ची का शव मिला, फैली सनसनी
विज्ञापन

भट्टूकलां। टाऊन पार्क के साथ लगते हुडा के खाली पड़ी जगह पर एक बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सीवरेज के पड़े गंदे पानी में गिरा होने के कारण फूल चुका था। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भट्टूकलां के सरपंच रोशन लाल को किसी नें सूचना दी कि कम्यूनिटी सेंटर के साथ सीवरेज के पानी में किसी छोटी बच्ची का शव पड़ा है। जिस पर सरपंच ने इसकी सूचना भट्टू पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने पहुंच कर घटना के बारे में हर एंगल से जांच की। शव को देखने से बच्ची घुमंतू जाति की लग रही है। जोकि करीब 10 माह के दिखाई दे रही है। बच्ची के बारे में अभी पुलिस को कोई सुराग नही मिला है कि बच्ची को उसके माता पिता ने यहां डाला है या किसी ओर व्यक्ति ने यह घिनौनी हरकत की है। पुलिस ने आस पास के गांवों में पूछताछ की लेकिन कोई पहचान नहीं हुई। शव करीब दो दिन पुराना लगता है। घटनास्थल के आसपास झाड़ियां भी हैं। थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है। वहीं इस मामले को कुछ लोग तांत्रिक विद्या से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि जहां बच्ची का शव मिला है वहां साथ लगती सड़क पर कुछ पुराने घड़े के टुकड़े पड़े हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी बच्ची को लेकर कोई सुराग नहीं मिला है। लेकिन हर पहलु को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। तंत्र विद्या जैसा कोई क्लु नहीं मिला है। शव पानी के कारण फूल चुका है। इसलिए बच्ची की वास्तविक आयु का पता पोस्टामार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चल पायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें